फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटिका से बताई सिख गुरुओं की महिमा

विज्ञापन
प्रकाश पर्व पर अटल प्रेक्षागृह में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
नाटिका से बताई सिख गुरुओं की महिमा
विज्ञापन

बस्ती। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में सोमवार को अटल बिहारी प्रेक्षागृह में गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाबी रंगमंच पटियाला की ओर नाटिका के जरिए सिख गुरुओं की महिमा बताई।
साथ ही गुरु नानक देव जी के इतिहास पर आधारित सतगुरु नानक परगटेया मिटी धुंध जग चानन हुआ कार्यक्रम दिखाकर सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम पटियाला रंगमंच के कन्वीनर सरदार हरविंदर पाल सिंह की टीम ने किया। कार्यक्रम में शांति और आपसी सद्भावना का संदेश दिया तथा गुरु तेग बहादुर के इतिहास को भी नाटक के रूप दिखाया गया। उसके बाद अतिथियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पंजाबी भाषा उत्तीर्ण छात्रों को पंजाबी अकादमी की ओर से प्रमाणपत्र भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सरदार जगबीर सिंह, मनमोहन सिंह पॉपली, दमनप्रीत सिंह मिक्की, पंजाबी अकादमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू, अमृतपाल सिंह, हरदीप सिंह दीपू, इंद्रपाल सिंह सन्नी, जसपाल सिंह, मनप्रीत कौर, प्रीत कौर, भूपेंद्र कौर, जोगिंदर सिंह, सरबजीत सिंह सानू, कुलवंत सिंह, हरजीत सिंह, ज्ञानी प्रदीप सिंह, ज्ञानी गुरजीत सिंह, शैंकी सिंह, दिलप्रीत सिंह, सीटू सिंह, सर्वजीत सिंह, हरजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, अरुन चौधरी, कुलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें