फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 15 दिन में ही पकड़ा गया दूसरा हुक्का बार, दो संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र में शहर के बीचोबीच पंद्रह दिन के भीतर दूसरा हुक्का बार संचालित होते पकड़ा गया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार की देर शाम गांव गोड़िया मोड़ पर स्थित कैफे रेब एंड रेस्टोरेंट में छापा मारा।
विज्ञापन

कैफे के अंदर चार लोग हुक्का पीते हुए पकड़े गए। इनक शोहदों की उम्र 18 से 24 साल के बीच बताई जा रही है। जबकि हुक्का बार के दो संचालक भी मौके से पकड़े गए। इसमें एक संतकबीरनगर जिले का रहने वाला है।
पुलिस को सूचना मिली कि गांव गोड़िया मोड़ के पास कैफे की आड़ में हुक्का बार संचालित किया जा रहा है। जिसमें कम उम्र के शोहदों को तंबाकू युक्त हुक्का पिलाने की सुविधा दी जाती है। इसके लिए बाकायदे केबिन की भी व्यवस्था की गई है। पुलिस ने योजनाबद्ध ढंग से संबंधित रेस्टोरेंट में छापा मारा।
विज्ञापन

इस दौरान चार युवक हुक्का पीते हुए पकड़े गए। मौके से तंबाकू और हुक्का संयंत्र भी बरामद किए गए। संचालक देवांग चौधरी (22) निवासी चइयाबारी, थाना कोतवाली और उसके सहयोगी अमन यादव निवासी तामाखास थाना कोतवाली, जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर लिया गया।
चौकी इंचार्ज रोडवेज राजकुमार पटेल की तहरीर पर संचालक और उसके साथी पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जबकि हुक्का पीते हुए पकड़े गए चार अन्य युवकों की कोतवाली में काउंसिलिंग की गई। इसके बाद उनके अभिभावकों को बुलाकर सख्त हिदायत देने के साथ उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।
पिछले चार जून को कोतवाली क्षेत्र के रौता चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर द हैवेन रेस्टोरेंट में भी हुक्का बार संचालित होते पकड़ा गया था। यहां हुक्का पीते हुए 21 युवक पकड़े गए थे। इसमें किशोर भी शामिल रहे। रेस्टोरेंट के संचालक तथा उसके दो अन्य स्टॉफ को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें