फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एसएसओ सहायक को एसडीओ ने जड़ा थप्पड़, लाइनमैन आक्रोशित

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विक्रमजोत स्थित 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार दोपहर उस समय हंगामा हो गया, जब एसडीओ ने एसएसओ सहायक को थप्पड़ जड़ दिया। नाराज लाइनमैनों ने काम बंद कर विरोध शुरू कर दिया, जिससे उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ सहायक वीरेंद्र कुमार मौर्य ने पुलिस चौकी विक्रमजोत पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12:30 बजे वह फीडर मशीन ठीक कर रहे थे। उसी दौरान एसडीओ अक्षय यादव वहां पहुंचे और बिना किसी कारण के गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ और लात-घूंसे से हमला कर दिया।
उन्होंने बताया कि जब शोर-शराबा हुआ तो अन्य लाइनमैन मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कराया। घटना की जानकारी फैलते ही बिजली कर्मियों में आक्रोश फैल गया। सभी लाइनमैनों ने कामकाज ठप कर दिया और संगठन के पदाधिकारियों को बुलाकर एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में उच्चाधिकारियों के आश्वासन पर सभी कर्मचारी हर्रैया स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने दोषी अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई।
विज्ञापन

उधर, बिजलीकर्मियों के कार्य बहिष्कार के कारण सुबह से ही कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही, जो देर शाम तक सामान्य नहीं हो पाई थी। चौकी प्रभारी विक्रमजोत शशि शेखर सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें