फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा स्थल पर पशु चिकित्सक का रोस्टर न मिलने पर मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने कान्हा गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया
विज्ञापन

रुधौली (बस्ती)। एसडीएम गुलाब चंद्र झा ने शुक्रवार को नगर पंचायत के कान्हा गो आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अभिलेखों में खामियां पाई गईं। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को कर्मियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

औचक निरीक्षण के समय कान्हा हाउस के दो कर्मचारी चिकित्सा अवकाश पर पाए गए। एसडीएम ने मवेशियों की गिनती कराया जिसमें 76 मादा व 72 नर मवेशी मिले। तीन मवेशी बीमार मिले। उनके बारे में पूछने पर कर्मियों ने बताया कि चिकित्सक सुबह शाम आते हैं। लेकिन पशुचिकित्सक का कोई रोस्टर नहीं मिला। एसडीएम ने इस पर असंतोष व्यक्त करते हुए चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी किया। दैनिक विवरण रजिस्टर व चारा रजिस्टर में सात मई तक का विवरण दर्ज मिला। एसडीएम ने मवेशियों के चारे और पानी का उचित प्रबंध करने का निर्देश दिया। अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि गोबर बिक्री का रजिस्टर जल्द ही उनके कार्यालय में प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें