फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से मिलती है अनुशासन की सीख

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। ब्लॉक क्षेत्र के राष्ट्रीय कृषक इंटर कॉलेज, रघुराज नगर सुदीपुर में बुधवार को तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक हरिश्चंद्र सिंह और प्रधानाचार्य महेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम शुरू कराया। स्काउट प्रशिक्षक दीपक प्रजापति और गाइड प्रशिक्षिका संगीता प्रजापति ने विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को अनुशासन, सहयोग, समाजसेवा और विषम परिस्थितियों में कार्य करने के महत्व की जानकारी दी गई। गाइड वर्ग में मनीषा गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में आशीष आनंद, घनेंद्र सिंह, श्रीकांत वर्मा, डॉ. चंद्रमणि पाण्डेय, डॉ. दिनेश यादव, विजय सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें