फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर मां दुर्गा के संबंध में अभद्र टिप्पणी के आरोप में मुंडेरवा पुलिस ने बटेला गांव निवासी मो. सादिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बटेला गांव का निवासी है और वर्तमान में रोजी-रोटी के सिलसिले में तमिलनाडु में रह रहा है। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बताया कि ओड़वारा गांव निवासी सौरभ दुबे की तहरीर पर मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बटेला गांव निवासी मो. सादिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक राकेश त्रिपाठी को सौंपी गई है। आरोपी फिलहाल तमिलनाडु में है। विवेचक साक्ष्य संकलित कर मामले की जांच पूरी करेंगे। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें