फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित दर्शाने पर प्रधानाध्यापक से भिड़ीं महिला शिक्षामित्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुपस्थित दर्शाने पर प्रधानाध्यापक से भिड़ीं महिला शिक्षामित्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज । लालगंज थानाक्षेत्र के संविलियन विद्यालय की एक शिक्षामित्र को अनुपस्थित करना इंचार्ज प्रधानाध्यापक महंगा पड़ गया। नाराज महिला शिक्षामित्र व बीचबचाव के लिए पहुंची दिव्यांग प्रधानाध्यापक की पत्नी के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। थाने पर महिला शिक्षा मित्र की हालत बिगड़ गई, तब उसे जिला अस्पताल भेजा गया ।
जानकारी के मुताबिक, लालगंज थाना क्षेत्र के संविलियन विद्यालय कथरुआ में कार्यरत एक महिला शिक्षामित्र बृहस्पतिवार को अनुपस्थित थीं। प्रधानाध्यापक ने टेलीफोन से बीईओ अनीता त्रिपाठी को सूचित किया तथा उपस्थिति पंजिका पर अनुपस्थित महिला शिक्षा मित्र के नाम के आगे क्रॉस लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को स्कूल खुला तो शिक्षा मित्र ने खुद को अनुपस्थिति किया गया देख आगबबूला हो गईं और दिव्यांग प्रधानाध्यापक से भिड़ गईं। विवाद की सूचना पर पहुंची प्रधानाध्यापक की पत्नी और महिला शिक्षा मित्र में भी हाथापाई हो गई । शिक्षामित्र ने 112 नंबर पर सूचना दे दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। थाने पर ही महिला शिक्षामित्र की तबीयत बिगड़ने लगी। थाने की महिला आरक्षी और परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष बांकेलाल ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें