नगर बाजार (बस्ती)। नगर पंचायत नगर बाजार स्थित श्रीमती सूर्य कुमारी बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी में सत्य सोनी की टीम अव्वल और काजल की टीम दूसरे स्थान पर रही।
दूसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिता में पांच लीग मैच खेले गए। इसमें बालिका वर्ग की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। बालिका वर्ग की दोनों टीमें एक-दूसरे को मात देने में लगी रहीं। दर्शक खिलाड़ियों को उत्साहित कर रहे थे। तालियों से खिलाड़ियों की हौसला अफजाई कर रहे थे। कबड्डी में सत्य सोनी की टीम ने प्रथम स्थान और काजल यादव की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बोरा रेस में प्रिया प्रथम, रोशनी द्वितीय और मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लो साइकिल रेस में निशा यादव प्रथम, सत्य सोनी द्वितीय व प्रतिज्ञा तृतीय स्थान पर रहीं। जलेबी रेस में सपना प्रथम, मान्या द्वितीया और दिशा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
रत्नेश कुमार और महबूब आलम ने प्रतियोगिता का संचालन किया। इस अवसर पर मिथिलेश, निशा सिंह, कंचन पाठक, इरम फातिमा, सबेनूर फातिमा, जुनैद अहमद, प्रेम सागर, महबूब आलम, रंजीत श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, विकास कुमार यादव, रत्नेश कुमार, बृजेश कुमार, पूजा, अंबिका, शिक्षक आदि मौजूद रहे।