फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बालिकाओं को आसन, प्राणायाम व जूडो का दिया प्रशिक्षण

Sat, 28 Dec 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आर्य समाज की ओर से आयोजित चरित्र निर्माण शिविर में बालिकाओं को आसन, प्राणायाम, जूडो-कराटे व संगीतमय व्यायाम का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

स्वामी दयानंद विद्यालय, सुर्ती हट्टा में आयोजित शिविर में प्रशिक्षक श्रद्धा और सविता ने बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया। आचार्य योगेंंद्र मेधावी ने बताया कि शिविर में बच्चों को राष्ट्र प्रेम, बड़ों का आदर सम्मान, आपसी व्यवहार, वाणी का उचित व समयानुकूल प्रयोग के गुर सिखाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के युग में जहां हमें वैश्विक प्रतिस्पर्धा में स्थान बनाना हैं, वहीं अपनी सांस्कृतिक धरोहर को बचाकर रखने तरीके भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय व डॉ. वी के श्रीवास्तव आयुष विभाग ने बताया कि व्यायाम और यज्ञ का सामंजस्य बच्चों को सकारात्मक सोच के साथ पुरुषार्थ की प्रेरणा देगा। आर्य समाज के प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि बच्चों को ब्रह्मयज्ञ, देवयज्ञ का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में अलख निरंजन आर्य, रश्मि आर्य, गरुणध्वज पांडेय, नीतीश कुमार, अनूप कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें