फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुक-रुककर बढ़ रहा सरयू का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
रुक-रुककर बढ़ रहा सरयू का जलस्तर
विज्ञापन

दुबौलिया। सरयू नदी का जलस्तर रविवार को रुक-रुक कर बढ़ता रहा। शनिवार शाम छह बजे जलस्तर लाल निशान से 13 सेंटीमीटर ऊपर था। रविवार को इसमें तीन सेंटीमीटर की बढ़त दर्ज की गई। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या ने बताया कि जलस्तर लाल निशान 92.73 मीटर से 92.89 मीटर, यानी 16 सेंटीमीटर ऊपर नदी का जलस्तर रहा।
वहीं दूसरी ओर मैरुंड गांव सुविखा बाबू के ग्रामीणों की परेशानी कम नहीं हो पा रही है। तटबंध और नदी के बीच बसा खजांचीपुर गांव का एक पुरवा, विशुनदासपुर की अनुसूचित जाति के लोगों की बस्ती, अशोकपुर ग्राम पंचायत के कई पुरवे, भुवरिया, बरदियालोहार का दक्षिण पुरवा आदि गांवों में बाढ़ का पानी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटरिया-चांदपुर तटबंध के ठोकर नंबर एक व गौरा-सैफाबाद तटबंध पर टकटकवा से लेकर दलपतपुर तक पानी का तेज दबाव बना हुआ है। माझा क्षेत्र के पशुपालकों पर चारे का संकट खड़ा हो गया है। कटरिया-चांदपुर एसडीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। हालांकि तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें