फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी बढ़त पर सरयू का जलस्तर, 45 गांव प्रभावित

विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र के सुविखा बाबू गांव मे बाढ़ का पानी भरा। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
चौथे दिन भी बढ़त पर सरयू का जलस्तर, 45 गांव प्रभावित
विज्ञापन

दुबौलिया/विक्रमजोत(बस्ती)। सरयू नदी का जलस्तर लगातार चौथे दिन बढ़त बनाए हुए है। जिससे बांध व सरयू के बीच बसे गांव जलमग्न हो रहे हैं। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या ने बताया कि वृहस्पतिवार को जलस्तर लाल निशान 92.73 मीटर से 54 सेमीं ऊपर यानी 93.27 मीटर पहुंच गया था। वहीं जिले के अतिसंवेदनशील तटबंध कटरिया-चांदपुर व गौरा-सैफाबाद तटबंध के पारा व मटिहा गांव के ठोकरों पर दबाव बना हुआ। एडीएम रमेश चंद्र ने बताया कि बाढ़ से 45 गांव प्रभावित हैं। इनमें 20 गांव मैरुंड हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है।
मैरुंड गांव सुविखा बाबू, टेढ़वा, देवारागंगबरार, अराजी डूही, धरमूपुर, एहतमाली निवासी बाढ़ की विभीषिका झेल रहे है। विशुनदासपुर का पुरवा, दिलाशपुर का भरपुरवा, खंजान्चीपुर, अशोकपुर ग्राम पंचायत के गोड़ियाना, छोटकी भुवरिया सतहा बलुइया आदि गांव जलमग्न हैं। नदी टकटकवा गांव के पास खेती की जमीनों पर कटान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूची में नाम न होने से पीड़ित नाराज
विक्रमजोत। ब्लॉक क्षेत्र के बाढ़ व कटान प्रभावित गांव कल्यानपुर व भरथापुर के ग्रामीणों को प्रशासन ने वृहस्पतिवार को राहत पैकेट वितरित किया। इसमें आटा, चावल, भूना चना, अरहर की दाल, नमक, हल्दी, मिर्च, धनियां, लाई, मोमबत्ती, माचिस, बिस्किट, रिफाइंड तेल, आलू आदि थी। वितरण सूची में नाम न होने पर ग्रामीणों व राजस्वकर्मियों में नोकझोंक भी हुई। मौके पर पहुंचे एसडीएम (प्रशिक्षु) अनुपम मिश्र ने मामले को शांति कराया। ग्रामीणों ने सड़ी आलू वितरित करने का आरोप लगाया। मौके पर एसडीएम हर्रैया आनंद श्रीनेत, विनय सिंह, कानूनगो रामसागर, लेखपाल कामेश्वर प्रसाद, संतोष, चौकी प्रभारी विक्रमजोत अजय कुमार सिंह, प्रधान संजय, कोटेदार हेमंत पांडेय, जीतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें