फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लाल निशान के करीब पहुंची सरयू, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
दुबौलिया के माझा क्षेत्र में नदी का विकराल रूप। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। बुधवार शाम तक नदी का जलस्तर खतरा बिंदु से महज 28 सेंटीमीटर नीचे दर्ज किया गया। जलस्तर में और बढ़ोतरी होने पर नदी लाल निशान पार कर सकती है। उधर, विक्रमजोत और दुबौलिया क्षेत्र के कई गांवों में नदी के कटान से ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन

दुबौलिया संवाद के अनुसार, केंद्रीय जल आयोग, अयोध्या के अनुसार बुधवार शाम छह बजे सरयू नदी का जलस्तर 92.450 मीटर रिकॉर्ड किया गया जबकि खतरे का निशान 92.730 मीटर है। यानी नदी का जलस्तर खतरा बिंदु से केवल 28 सेंटीमीटर नीचे है। अधिकारियों के अनुसार मंगलवार रात से जलस्तर स्थिर है और अगले 24 घंटे में इसमें कमी आने की संभावना है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि मानसून अभी समाप्त नहीं हुआ है इसलिए जलस्तर कभी भी बढ़ सकता है।
कटरिया-चांदपुर तटबंध पर खजांचीपुर से खलवा गांव तक करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में नदी का दबाव बना हुआ है। बुधवार को किशुनपुर रिंगबांध के पास भरपुरवा गांव के सामने माझा क्षेत्र में धीरे-धीरे कटान शुरू हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कटान तेज हुई तो आसपास के रिहायशी इलाकों पर खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

विक्रमजोत संवाद के अनुसार, सरयू नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच पकड़ी संग्राम, लकड़ी पांडेय और अर्जुनपुर गांव में कटान जारी है। ग्रामीणों के अनुसार पहले कृषि भूमि नदी की भेंट चढ़ी और अब कटान आबादी की ओर बढ़ रही है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। उनका कहना है कि जलस्तर स्थिर होने के बावजूद नदी की धारा बदल रही है इससे कटान का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कटान प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने, बचाव कार्य तेज करने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें