फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो सौ मीटर दौड़ और डिस्कस थ्रो में सारिका, श्याम व शफीक रहे अव्वल

विज्ञापन
कृषक पीजी कॉलेज गौर में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं।संवाद
विज्ञापन
गौर। पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को दो सौ मीटर दौड़ व डिस्कस थ्रो में सारिका, श्याम और शफीक अव्वल रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के आचार्य डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर की।
विज्ञापन



दूसरे दिन के खेलकूद प्रतियोगिता में दो सौ मीटर बालिका वर्ग दौड़ में सारिका प्रथम, रीना द्वितीय और सलोनी तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में श्याम प्रथम, शफीक द्वितीय, सुधांशु तृतीय स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो बालिका वर्ग में सारिका प्रथम, सजीना खातून द्वितीय और प्रतिभा शुक्ला तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में जिलानी प्रथम, शफीक द्वितीय और श्याम चौहान तृतीय स्थान पर रहे।
शाॅट पुट खेल में सारिका प्रथम, प्रतिभा शुक्ला द्वितीय, रानी तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में अभिनव शुक्ला प्रथम, सुधांशु चौरसिया द्वितीय और आशुतोष तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा महाविद्यालय की दो टीमों के बीच कबड्डी प्रतियोगिता हुआ। कड़े मुकाबले में दोनों टीमें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बराबर पर रहीं।
विज्ञापन

मैच रेफरी की भूमिका डॉ. रामप्रकाश वर्मा और डॉ. अनुज कुमार ने निभाई। निर्णय मंडल के डॉ. राजेश कुमार तिवारी, डॉ. भारत गौतम, डॉ. सुधीर कुमार शामिल रहे। महाविद्यालय के क्रीड़ा अध्यक्ष डॉ. गजेंद्र उबारन गिरि ने कहा कि खेल में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। सभी प्रतियोगिताएं निर्णायक मंडल कमेटी और मैच रेफरी के देखरेख में संपन्न कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर सतीश कुमार, अभिषेक, पंकज, रमेश कुमार, राजीव कुमार आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें