फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पेट्रोलपंप के सेल्समैन को मनबढ़ों ने पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कप्तानगंज(बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महुवारी पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार को आधा दर्जन बाइक सवार मनबढ़ों ने सेल्समैन को लाठी-डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना देखकर आसपास के लोग दौड़े तो वे भाग निकले।
सहकर्मियों ने घायल सेल्समैन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुटी है। ग्रामीणों के मुताबिक बाइक सवार पड़ोस के गांव के रहने वाले हैं। दो दिन पहले कुछ विवाद हुआ था। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर के प्रदीप तिवारी का कप्तानगंज से दुबौला मार्ग पर महुवारी गांव के निकट पेट्रोल पंप है। जिसे गोरखपुर के रहने वाले प्रदीप यादव चलवा रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर 2:00 बजे पेट्रोलपंप पर बाइक सवार आधा दर्जन लोग पहुंचे और लाठी डंडे से ड्यूटी कर रहे सेल्समैन रनंजय (25) पुत्र राम मिलन निवासी राव जगदीशपुर थाना उरुवा जिला गोरखपुर को पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना देखकर सहकर्मी निलेश कुमार और आसपास के लोग दौड़े तो बाइक सवार बदमाश एकटकवा की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन

घायल सेल्समैन रनंजय को सहकर्मियों ने इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। सूचना पर डायल 112 बबलू कुमार और अरुण कुमार पांडेय पहुंचे। कुछ ही देर में कप्तानगंज के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राजेश विश्वकर्मा, एसआई जेपी मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से घटना की जानकारी लेते हुए आरोपियों के घर पर दबिश दी।
क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें