पदयात्रा कर रहे सपाई हिरासत में लिए गए
बस्ती। किसान आंदोलन के समर्थन में शनिवार को छठे दिन भी सपा का आंदोलन जारी रहा। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा निकाला। हालांकि नियमों का हवाला देते हुए पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बाद में सभी को छोड़ दिया गया। मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता मिल गेट पर इकट्ठा होकर मुख्य बाजार तक पद यात्रा की। यहां भी सपाइयों को हिरासत में लिया गया।
सपा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार किसानों के प्रति हठवादी रवैया अपनाए है। इस मौके पर पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी, महेश तिवारी, रामचंद्र यादव, मो. सलीम, अरविंद सोनकर, अखिलेश यादव, विकास यादव, बब्लू यादव, मो. जावेद, अब्दुल मोईन, आमिश खान, राघवेंद्र सिंह, दीपक गोस्वामी, अमन आर्य, गोरखनाथ गोस्वामी आदि मौजूद रहे। महसों में जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पद यात्रा की गई। इस मौके पर चंद्रिका यादव, राजेंद्र चौधरी, फूलचंद्र श्रीवास्तव, विजय विक्रम आर्य, यशपाल यादव आदि मौजूद रहे। पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी के नेतृत्व पदयात्रा विष्णु पुरवा से चलकर हनुमानगंज बाजार तक गई। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर रुधौली थाने ले गई। इस मौके पर पूर्व विधायक राम ललित चौधरी, रामतीरथ यादव, प्रमोद यादव, राजेंद्र यादव, महेश चौधरी, अमित यादव, अजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। गौर प्रतिनिधि के अनुसार सुजिया चौराहे से साइकिल रैली निकाल रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गौर पुल से हिरासत में ले लिया। इस मौके पर रन बहादुर यादव, कविंद्र उर्फ अतुल चौधरी, समीर चौधरी, हृदय राम यादव, डॉ. वीरेंद्र यादव, तूफानी यादव, रामपूरन यादव, हरिकेश यादव, रहमान खान आदि मौजूद रहे।