फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संस्कृत बोर्ड की परीक्षा आज से, तैयारियां पूरींं

Wed, 26 Feb 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- छह केंद्रों पर 898 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन

- केंद्रों पर पहुंचे पेपर व प्रश्नपत्र, कंट्रोल रूम से निगरानी
संवाद न्यूज ऐजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षा परिषद के पूर्व मध्यम ( हाईस्कूल ) व उत्तर मध्यमा ( इंटर) बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा की उत्तर पुस्तिका परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गई हैं। इसमें कुल 898 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में जनपद के 10 केंद्रों पर आयोजित हो रही परीक्षा में 898 परीक्षार्थी शामिल हो होगे। परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 8:30 से 11:45 तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर के दो से 5:15 बजे आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान जांच के लिए तीन सचल दल का गठन किया गया है। सचल दल प्रभारी डीआईओएस के नेतृत्व में शिक्षक उदयाभान वर्मा, सरोज वर्मा, और बृजेश कुमार श्रीवास्तव केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा सचल दल के साथ दो सुरक्षा कर्मी भी तैनात रहेंगे।
..


इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
श्रीरामशरण जनता जनार्दन संस्कृत महाविद्यालय रुधौली, इंदिरागांधी इंटर काॅलेज कप्तानगंज, सनातन धर्म आदर्श संस्कृत विद्यालय नगर बाजार, श्रीराम जानकी कन्या इंटर काॅलेज महादेवा पगार, श्रीसंस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मखक्षेत्र मखौड़ा, श्रीमती मूर्तिमती संस्कृत माध्यमिक विद्यालय धनघटा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

...
कोट
संस्कृत बोर्ड की परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के दौरान सचल दल केंद्रों का निरीक्षण करेगी। केंद्र व्यवस्थापकों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
- जगदीश कुमार शुक्ल, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें