फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार पर गरजे साझा संगठन, धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ गरजे साझा संगठन, किया धरना- प्रदर्शन
विज्ञापन

बस्ती। भारत बंद के आह्वान को लेकर शनिवार को शहर के शास्त्री चौक पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा व अन्य सहयोगी संगठनों ने धरना दिया और पुलिस उत्पीड़न समेत अन्य समस्याओं को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया।
धरने के संयोजक राम सुमेर यादव ने कहा कि देश की एकता व अखंडता पर खतरा उत्पन्न हो गया है। मंहगाई व बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। ऐसे विकट समय में राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा एवं बहुजन क्रान्ति मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक वामन मेश्राम ने आज भारत बंद का आह्वान किया था। उन्होंने कहा कि बुनियादी सवालों को लेकर शांन्तिपूर्ण ढंग से मोर्चा जनता के बीच जन जागरण जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष और रचनात्मक विरोध के स्वर को कुचल देना चाहती है। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर सूरज यादव ने वार्ता के बाद धरना समाप्त कराया। इस मौके पर बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आरके गौतम, चन्द्रिका प्रसाद, जिलाध्यक्ष दयानिधि आनन्द, बुद्धिष्ट इंटरनेशनल नेटवर्क के मंडल प्रभारी राम राना बौद्ध, बहुजन मुक्ति पार्टी महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सुनीता देवी, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मेवालाल चौहान, राष्ट्रीय किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुग्रीव चौधरी व राम दुलारे आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें