फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में 332 में 28 मामले निपटे

विज्ञापन
भानपुर में विधायक ने भी सुनी फरियाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस का एक और कार्यक्रम औपचारिकता के बीच समाप्त हो गया। मामलों के निस्तारण की लंबी सूची कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को जिले की चारों तहसीलों में 332 मामले आए। इनमें से मात्र 28 का निस्तारण अधिकारियों ने कर दिया। शेष मामलों को संबंधित विभाग को भेजकर अपने दायित्वों की पूर्ति कर ली।
सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 55 मामले पंजीकृत हुए, जिसमें से पांच का निस्तारण अधिकारियों ने किया। शेष 50 मामलों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया। यहां आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता एडीएम भगवान शरण ने की। इस मौके पर एसडीएम सदर चंद्रमोहन गर्ग, हरिश्चंद्र सिंह, तहसीलदार अनिल कुमार सहित तमाम जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार डीएम सुशील कुमार मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में एसपी दिलीप कुमार व विधायक संजय प्रताप जायसवाल मौजूद रहे। यहां कुल 141 मामले पंजीकृत हुए, जिसमें से मात्र नौ का निस्तारण अधिकारियों ने किया। सल्टौआ ब्लॉक के भिरिया ऋतुराज के ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर और जर्जर तार बदलवाने की शिकायत न सुने जाने की बात कही। विधायक ने इसे गंभीरता से लेते हुए अधीक्षण अभियंता विद्युत को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम अमनदीप डुली, तहसीलदार जसीम अहमद के साथ सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
इसी क्रम में हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 97 मामले पंजीकृत हुए। इनमें से आठ का निस्तारण हुआ। शेष मामलों में तारीख मिल गई। अध्यक्षता तहसीलदार नवीन प्रसाद ने की। इस मौके पर सीओ सतीशचंद्र शुक्ल, नायब तहसीलदार विनय कुमार सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार जिम्मेदारों की उपेक्षा के चलते यहां तहसील दिवस समय से आधे घंटा विलंब से शुरू हुआ। क्योंकि यहां आयोजित कार्यक्रम के अध्यक्ष सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय 10:40 बजे पहुंचे तो अन्य अधिकारियों का भी यही हाल रहा। सीडीओ ने पिछले तहसील दिवस के 18 मामलों के निस्तारण की स्थिति जानी और उसके निस्तारण न होने की बात सामने आने पर जिम्मेदारों को फटकारा। तहसील दिवस में कुल 43 मामले आए, जिनमें से छह का निस्तारण मौके पर किया गया। कार्यक्रम समाप्त होने से पांच मिनट पहले पहुंचे विधायक संजय प्रताप जायसवाल को देखते ही शिकायतकर्ताओं का हुजूम वहां एकत्रित हो गया। इसके बाद दो बजे तक चलने वाला तहसील दिवस 2:30 बजे तक चला। विधायक ने 35 मिनट में 36 फरियादियों की सुनीं। इस मौके पर तहसीलदार रमेश कुमार गौड़ बीडीओ रामरेखा सरोज, खंड शिक्षाधिकारी संतोष कुमार पांडेय, ईओ राम समुख सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें