फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय दिवस पर कारगिल के वीर शहीदों को नमन किया

Tue, 26 Jul 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
जीवीएम स्कूल मे कारगिल शहीद दिवस पर उपस्थित छात्राएं।
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस पर मंगलवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान शहीदों को नमन करने के साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


जीवीएम स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्नल (रिटायर्ड) केसी मिश्र ने बच्चों को कारगिल युद्ध की परिस्थितियों, राजनीतिक, सामरिक कूटनीति से परिचय कराया। कहा कि देश की रक्षा में सर्वस्व न्योछावर करने वाले जवानों ने कठिन परिस्थितियों और संसाधनों के अभाव में दुश्मनों को परास्त किया जो हमारे हौसलों की जीत है। विद्यार्थियों ने शहीदों के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान कारगिल युद्ध पर आधारित प्रश्नोत्तर कार्यक्रम में हुए। प्रबंधक संतोष सिंह ने कहा कि सेना में नौकरी के लिए छात्रों को अभी से इस दिशा में प्रयास करना चाहिए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य विजयलक्ष्मी सिंह, राकेश श्रीवास्तव, संजय सिंह, निशान, शिवराज, राजेश, वीरेंद्र, प्रिंस, नितेश, अमित पाल आदि शामिल रहे। 

रुधौली के मौलाना अब्दुल कलाम आजाद जामिया इस्लामिया  स्कूल कैडिहवा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. बीएच  रिजवी ने भारतीय सेना के जवानों को सलामी दी। इसी बीच विद्यालय के नए भवन का शिलान्यास भी किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक मो. असलम शादा बस्तवी डॉ. इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद अयूब,  रिजवान अहमद, बबलू मिश्रा, भूमिधर गुप्ता,  कनक शुक्ला, इरशाद, अमर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें