शहर क्षेत्र में कम्यूनिटी पुलिसिंग कार्यक्रम को संबोधित करते डीआईजी-स्रोत पुलिस
बस्ती। डीआईजी बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने सोमवार को शहर के एक लॉज में कम्युनिटी पुलिसिंग से संबंधित जन चौपाल लगाया। इसमें लोगों की समस्याओं को सुना और निराकरण का आश्वासन दिया।
डीआईजी ने जनचौपाल के दौरान मौजूद लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना। पुलिस एवं जनता के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने, सामाजिक सहभागिता बढ़ाने तथा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नशा उन्मूलन, सोशल मीडिया के दुरुपयोग एवं सामुदायिक सहयोग जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही मौजूद आमजन से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं, जिससे समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
डीआईजी ने संबंधित सीपीयू प्रभारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र में निरंतर भ्रमण कर आमजन, वृद्ध व दिव्यांग व्यक्तियों से जनसंवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।