फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों जमाकर्ताओं के रुपये लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सैकड़ों जमाकर्ताओं का रुपये लेकर कंपनी फरार
विज्ञापन

विक्रमजोत(बस्ती)। छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत कस्बे में तीन साल पहले खुली एक चिटफंड कंपनी सैकड़ों जमाकर्ताओं का लाखों रुपये लेकर चंपत हो गई। कंपनी ने दर्जनों एजेंटों के माध्यम से ज्यादा ब्याज का लालच देकर रुपये जमा कराए और जब भुगतान की बारी आई तो एक माह पहले कंपनी के लोग शाखा पर ताला लगाकर फरार हो गए। इस मामले सोनहा थाना क्षेत्र के रामपुर मोइली गांव निवासी दिव्यांग मोहम्मद रकीब पुत्र मोहम्मद साबिर ने छावनी थाने में दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बे में कंपनी ने अपनी शाखा खोली। यहां दर्जन भर एजेंटों के माध्यम से रुपये जमा कराए। चिट फंड कंपनी की तर्ज पर सैकड़ों लोगों का खाता खोला गया। इनसे हर दिन पचास से सौ रुपये जमा के नाम पर वसूले गए। एक माह पहले कंपनी ने शाखा पर ताला लटका दिया। इसकी भनक लगते ही वहां रविवार को सैकड़ों जमाकर्ता एकत्रित हो गए। बाद में पुलिस को जमा कर्ता ने तहरीर दी। छावनी थानाध्यक्ष हरे कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच के लिए उच्चाधिकारियों को भी लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें