फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बस्ती मैराथन में 12 अक्तूबर को दम आजमाएंगे धावक

Sun, 07 Sep 2025 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
12 अक्तूबर को होने वाली बस्ती मैराथन का लांच किया गया पोस्टर। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली बस्ती मैराथन दौड़ के चौदहवें संस्करण का पोस्टर विमोचन शनिवार को सर्किट हाउस में हुआ। धावक यहां 12 अक्तूबर को दौड़ लगाएंगे।
विज्ञापन

वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश शुक्ल ने कहा कि बस्ती मैराथन जिले के गौरव का प्रतीक बन चुकी है। उन्होंने कहा, इस आयोजन ने न केवल युवाओं को खेलों से जोड़ने का कार्य किया है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य, नशामुक्ति और स्वच्छता का संदेश भी पहुंचाया है। यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों को एक नई दिशा देने वाला है।वरिष्ठ समाजसेवी गुलाब सोनकर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि यह आयोजन जिले के युवाओं की प्रतिबद्धता और ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने कहा, मैराथन ने बस्ती के खेल-संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है। आज यह सिर्फ खेल का नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता का महाआयोजन बन चुका है।
विज्ञापन

युवा समाजसेवी अंकुर वर्मा ने कहा कि बस्ती मैराथन ने जिले के प्रत्येक नागरिक को जोड़ने का काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें