बस स्टेशन पर परीक्षार्थियों के लिए आरक्षित बसे
बस्ती। शहर और गांव क्षेत्र में बनाए गए पीईटी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी बस और ट्रेन के जरिये बस्ती पहुंचे। इस दौरान स्टेशन और बस स्टेशन पर भीड़ उमड़ी रही। परीक्षा छूटने के बाद परीक्षार्थी बस से फिर रवाना हुए। इस दौरान रोडवेज पर भीड़ दिखी।
बस्ती डिपो में पीईटी परीक्षा के लिए 70 बसें आरक्षित की गई हैं। ये बसें लंबी दूरी की रूटों पर दौड़ी। बरेली, रामपुर, मुरादाबाद और गोरखपुर रूटों पर परीक्षार्थियों को लेकर रवाना हुईं। वहीं आने वाले परीक्षार्थियों की भी संख्या अधिक रही। सुबह से लेकर देर शाम तक बस स्टेशन पर परीक्षार्थी उमड़े रहे।
एआरएम रोडवेज बस्ती डिपो आयुष भटनागर ने बताया कि शुक्रवार को जो बसें परीक्षार्थियों को लेकर गई थी वह अभी नहीं लौटी हैं। सात बसें शनिवार को भेजी गई। भीड़ के दृष्टिगत बसें चलाई जा रही हैं। अभिनव श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, इंद्रजीत तिवारी आदि मुस्तैद रहे।