फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: करनपुर में तेंदुआ दिखने की अफवाह, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 01 Oct 2025 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
तेंदुआ की अफवाह में छानबीन करती वन विभाग की टीम- संवाद
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र के करनपुर के सिवान में तेंदुआ जैसा जंगली जानवर दिखने की खबर से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सोमवार रात करीब 7 बजे घनश्याम तिवारी के गन्ने के खेत में ग्रामीणों ने यह जंगली जीव देखा। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दिनों भी जानवर ने नीलगाय के बच्चों और एक बकरी को उठा ले गया था।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ गन्ने के खेत में कांबिंग की, लेकिन अभी तक तेंदुए का कोई सबूत नहीं मिला। डिप्टी रेंजर आरके गौड़ ने बताया कि टीम ने जांच की, लेकिन यह पुष्टि करना जल्दबाजी होगी कि यह जानवर तेंदुआ है या कोई अन्य प्राणी। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और किसी भी तरह के खतरे की सूचना तुरंत देने की हिदायत दी है। ग्रामीणों में अब भी डर का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें