फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में शराब पकड़ी

Wed, 01 Oct 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
आरपीएफ ने एक्सप्रेस ट्रेन से बरामद की अवैध अंग्रेजी शराब।संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। बस्ती और खलीलाबाद रेलवे स्टेशनों के बीच आरपीएफ ने चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के बी2 और बी3 कोच से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक रसीद बेग मिर्जा ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रेन संख्या 15904 के कुछ कोच में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सुनील कुमार कसाना, कांस्टेबल शमशाद मंसूरी, विद्यारत्न मिश्रा, राकेश कुमार राय और गिरीश चंद्र ने सक्रियता दिखाते हुए प्लेटफार्म नंबर 3 पर ट्रेन के आगमन के साथ ही छानबीन शुरू की। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने से पहले ही बी2 और बी3 कोच के शौचालय के बगल में, कोच अटेंडेंट सीट के ऊपर छत की सीलिंग में 35 बोतल अंग्रेजी ब्रांडेड शराब बरामद की गई। पूछताछ के बावजूद किसी ने शराब के संबंध में जानकारी नहीं दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें