फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शताब्दी वर्ष पर बभनान में हुआ आरएसएस का पथ संचलन

Fri, 17 Oct 2025 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बभनान में पथ संचलन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पदयात्रा करते राष्ट्रीय स्वयं संघ कार्यकर्ता - स - फोटो : विद्यालय
विज्ञापन
बभनान। आररएसएस के शताब्दी वर्ष पर नगर पंचायत बभनान में पथ संचलन किया गया। पथ संचलन की शुरुआत शांति पैलेस से विजयनगर तिराहा, कपड़ा मंडी, चौक, डाकखाना गली, बभनान हरैया तिराहा, महागौरी मंदिर, रामलीला मैदान, सर्राफा मोहल्ला, सब्जी मंडी, सुर्ती हट्टा पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग होते हुए मरवटिया बाजार में नारायण वाटिका पहुंची।
विज्ञापन

पथ संचलन के पहले राष्ट्रीय सेवा संघ के जिला प्रचारक हरैया राघवेंद्र जिला सहकार्वाह प्रमोद व खंड कार्वाह सुधीर ने संघ सेवकों को संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शताब्दी वर्ष के पूर्ण होने पर शस्त्र पूजन किया गया। पथ संचलन में सर्वेश मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मालानी,रिचेस व्यास,आनंद सिंह, मनोज पाठक,विजय कुमार व्यास मुन्ना बाबा, विष्णु कसौधन, विवेक सिंह, विनम्र मालानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।इसके पहले गौर ब्लाक के ब्लॉक परिसर से पद संचलन कार्यक्रम दोपहर में शुरू हुआ जो मुख्य बाजार होते हुए चकचई चौराहे तक हुआ इसके बाद पुन: ब्लाक मुख्यालय पर सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें