फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हादसे में ऑटो चालक की मौत

Fri, 17 Oct 2025 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
ऑटो चालक लालजी त्रिपाठी की फाइल फोटो
विज्ञापन
मानिकचंद। फोरलेन पर पुरानी बस्ती के हड़िया ओवर ब्रिज पर बुधवार देर शाम हुए हादसे में 42 वर्षीय ऑटो चालक लालजी त्रिपाठी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र मानस त्रिपाठी ने तहरीर दी है कि उनके पिता लालजी त्रिपाठी उर्फ प्रदीप त्रिपाठी (45) शाम करीब 6 बजे अपने मित्र से मिलने करही पार्किंग पैदल जा रहे थे। लगभग 7 बजे हड़िया ओवरब्रिज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पत्नी शशिप्रभा और पांच बच्चों तीन बेटियां प्रीति, प्रिया, पूजा और दो बेटे बंटी व विक्की का रो-रो कर बुरा हाल है। एसओ महेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें