फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपडेट,,आरएसएस ने पथ संचलन कर किया हिंदी नववर्ष के स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएसएस ने पथ संचलन कर किया हिंदू नववर्ष का स्वागत
विज्ञापन

बस्ती। हिंदू नव वर्ष पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक यानी आरएसएस ने पथ संचलन का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस संचलन में भारत माता के जयकारे और वंदे मातरम की गूंज रही। इस दौरान कई स्थानों पर लोगों ने राष्ट्रीय स्वयं सेवकों का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।
पथ संचलन के लिए रविवार शाम सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग बस्ती के परिसर में स्वयं सेवक एकत्र हुए। कार्यक्रम की शुरुआत वंदना सभागार से हुई। मंच पर हिंदू जागरण मंच के गोरक्ष प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री मदन मोहन, विभाग संघ चालक नरेंद्र भाटिया और जिला संघचालक पवन तुलस्यान भी मौजूद रहे। प्रांत संगठन मंत्री मदन मोहन ने अपने उद्बोधन में कहा कि नव संवत्सर संकल्प की तिथि है। आज के दिन सम्राट विक्रमादित्य ने शकों को पराजित करने का संकल्प लिया था। आज का दिन अपना ध्येय और संकल्प निर्धारित करने का दिन है। हमें भी अपना संकल्प लेना है और वह संकल्प भारत को परम वैभव तक पुन: पहुंचाना है। हमे पुन: अखंड भारत बनाना है। इसका भी संकल्प लेना है।
विज्ञापन

हिंदुओं को एक होना होगा, तभी भारत विश्वगुरु बन सकता है। पथ संचलन विद्या मंदिर से चलकर जनता होटल से पक्के (गांधीनगर) रोडवेज से दक्षिण दरवाजा होते हुए अस्पताल चौराहा से सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, शिवा कालोनी, बस्ती पहुंचा। शहर के विभिन्न स्थानों पर एकत्र हुए स्वयंसेवकों ने ध्वज को प्रणाम कर पूजा की पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवक कतार में होकर पथ संचलन में शामिल रहे। इस दौरान भारत माता के जयकारे लगाए गए। पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पथ संचलन में जिला प्रचारक राम मोहन, प्रांत शारीरिक प्रमुख अरविंद, सह-प्रांत शारीरिक प्रमुख अतुल, विभाग कार्यवाह आशीष, सह-प्रांत घोष प्रमुख हरीश, विभाग कार्यकारिणी के वीरेंद्र, विष्णु, अरविंद सिंह, भवानी प्रसाद, जिला कार्यवाह श्रीराम, प्रांत संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद नागेंद्र, जिला कार्यकारिणी राजेश मिश्र, दिलीप, अभिनव, सिद्धार्थ मिश्रा, मोतीलाल, मधुरेश, राजीव, धर्मराज, अभय, मीडिया प्रभारी हरिओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें