फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कैश कलेक्शन एजेंट से दिनदहाड़े 3.81 लाख की छिनैती

Sun, 28 Jul 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- हर्रैया कस्बे में हाईवे की सर्विस लेने पर हुई वारदात
विज्ञापन

- थानेदार ने कहा- मामला संदिग्ध, की जा रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया (बस्ती)। गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े एक कंपनी के कैश कलेक्शन एजेंट से 3 लाख 81 हजार रुपये छीन लिए। छिनैती के शिकार कलेक्शन एजेंट ने बताया कि बदमाश रुपये लेकर बस्ती की तरफ भाग निकले। वारदात की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
क्षेत्र के भिरवा गांव का रहने वाला सेवानंद रेडियंट कंपनी में बतौर कैश कलेक्शन एजेंट काम करता है। वह फ्लिपकार्ट और अन्य कंपनियों के डिलीवरी प्वाइंट से रुपये इकट्ठा करता है। शुक्रवार की सुबह वह पैकोलिया क्षेत्र के परसा चौराहा स्थित सेंटर गया था। सेवानंद के मुताबिक परसा से वह बभनान रोड पर स्थित महिला डिग्री काॅलेज के सामने स्थित दूसरे डिलीवरी प्वाइंट पर पहुंचा। वहां से नकदी लेकर दोपहर करीब 2:45 बजे हाईवे के मुरादीपुर चौराहा सहित अन्य सेंटरों से रुपये लेेकर हरैया कस्बे में जाने वाली सर्विस रोड पर बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन

सेवानंद के मुताबिक बस्ती की तरफ जाने वाली लेन पर फ्लाईओवर के किनारे पहुंचते ही बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और चलती बाइक पर उससे रुपये से भरा बैग छीन लिया। रुपये छीनकर बदमाश बस्ती की ओर भाग निकले। देवानंद का कहना है कि इस वारदात वह सहम गया। थोड़ी देर बाद सामान्य होने पर थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी।

00
पुलिस पर परेशान करने का आरोपछिनैती के शिकार सेवानंद का कहना है कि शुक्रवार को दिनभर पूछताछ के नाम पर उसे थाने पर बैठाए रखा गया। शाम को थाने से घर जाने दिया। रात में पुलिस अधिकारी जांच करने पहुंचे तो फिर घर से बुला लिया गया। बताया कि उसका मोबाइल जमा करा लिया गया है। थानाध्यक्ष राना देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पीड़ित को पूछताछ के लिए बैठाया गया था।
विज्ञापन



00वर्जन-
केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर उन सभी सेंटरों की जांच की गई है जहां से उसने कैश लिया था। सेंटरों की जानकारी व छीनी गई रकम का मिलान करने पर सही पाया गया है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।
- ओपी सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें