फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खाते से 1.80 लाख रुपये उड़ाए

Sun, 29 Dec 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी अमौली में खरीदारी करने गए एक शख्स का मोबाइल फोन गायब हो गया। बाद में उसके खाते से एक लाख 80 हजार 901 रुपये निकाल लिए गए। पुरानी बस्ती पुलिस ने अज्ञात पर आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के देईपार निवासी अशोक कुमार यादव की माताजी का स्वर्गवास हो गया है। इसके लिए बृहस्पतिवार को सब्जियों की खरीदारी करने अमौली स्थित सब्जी मंडी गए थे। यहां पर खरीदारी के दौरान उनका मोबाइल कहीं गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। 27 दिसंबर को जब नया सिम कार्ड एक्टिव हुआ तो बैंक का मैसेज आने पर ऑनलाइन फ्राड की जानकारी हुई। एसओ पुरानी बस्ती महेश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें