बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के खलीलाबाद-मगहर रेलवे स्टेशन की बीच बरदहिया बाजार के पास दिसंबर और जनवरी माह में मथुरा-छपरा एक्सप्रेस और जनवरी में गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों पर हुए पत्थर बाजी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरपीएफ को मुखबिर के जरिये पता चला कि ट्रेन पर पत्थर बाजी करने वाला आरोपी खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के पश्चिम यार्ड में घूम रहा है। इसके बाद आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक राशिद बेग मिर्जा, हेड कांस्टेबल एसके शर्मा, जवाहरलाल यादव, अरशद अली मौके पर पहुंचे और आरोपी को धर दबोचा।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान श्रवण कुमार निवासी तितौवा थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई है। छानबीन के दौरान पता चला आरोपी नशे का आदि है। संवाद