फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : बैठक से अनुपस्थित सात केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस

Sat, 14 Feb 2026 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। शुक्रवार को जीजीआईसी सभागार में शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए सभी स्टेटिक, सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा केंद्र व्यवस्थापकों की सामूहिक बैठक की गई। इसमें डीएम कृत्तिका ज्योत्सना, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, एएसपी श्यामकांत भी शामिल हुए। इस दौरान नकल विहीन परीक्षा कराने की सख्त हिदायत दी गई। बैठक में सात केंद्र व्यवस्थापकों की अनुपस्थिति पर डीएम ने नाराजगी जताई। सभी को नोटिस देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों से तैयारियाें का जायजा लिया। निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र पर लचर व्यवस्था नहीं होनी चाहिए। प्रश्नपत्र और कॉपियां भी सुरक्षा के बीच रखवाई जाए। यदि कहीं भी किसी तरह की लापरवाही सामने आई तो संबंधित केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे। इस दौरान सात केंद्र व्यवस्थापक के उपस्थित न होने उन्होंने डीआईओएस संजय सिंह को तत्काल नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया। सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया कि 18 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा में सभी अधिकारी तत्परता से अपने दायित्वों का निवर्हन करेंगे। उनकी मौजूदगी में ही परीक्षा कार्यक्रम कराए जाने चाहिए। इसके अलावा सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा के दौरान निरंतर भ्रमणशील रहकर प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखेंगे। डीआईओएस को निर्देशित किया कि सभी सचल दल को परीक्षा के दौरान सक्रिय रखा जाए। कंट्रोल रूम से नियमित निगरानी कराई जाए। पूरे जिले में हरहाल में नकलविहीन सकुशल परीक्षा करानी हम सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें