फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन, चार दिन बदलेंगे शहर के रास्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कांवड़ यात्रा शुरू होने के साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जाएगा। आठ अगस्त की शाम से कांवड़ियों की आमद शुरू होते ही अमहट, सिविल लाइंस, बड़ेवन, कटरा और जेल रोड क्षेत्र में रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत कई प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग होगी और अगले चार दिनों तक आम वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इससे शहर के करीब एक दर्जन मोहल्लों और नई कॉलोनियों के लोगों का आवागमन प्रभावित होगा।
विज्ञापन

प्रशासन के अनुसारए अयोध्या से कांवड़ में जल लेकर श्रद्धालुओं का बस्ती पहुंचना आठ अगस्त की शाम से शुरू हो जाएगा। नौ अगस्त से अमहट घाट से भद्रेश्वरनाथ मंदिर होते हुए डारीडीहा तक कांवड़ियों की संख्या काफी बढ़ जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए अमहट, बड़ेवन और कटरा क्षेत्र के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर आम वाहनों का संचालन रोक दिया जाएगा।
कांवड़ यात्रा के दौरान आठ से 11 अगस्त तक शास्त्री चौक से अमहट और डीएम आवास जाने वाले मार्ग पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए शास्त्री चौक, बस्ती क्लब तिराहा, केडीसी के आगे सिविल लाइंस तिराहा और बड़ेवन-कटरा मार्ग पर बैरिकेडिंग की जाएगी। जेल रोड की ओर भी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों को ब्लॉक रोड के रास्ते निकाला जाएगा। बड़ेवन से कंपनीबाग तक केवल कांवड़ियों के वाहन और दोपहिया वाहनों को ही आवागमन की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस निवासी कृष्ण गोपाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान उनके घर तक पहुंचने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो जाता है। चार दिनों तक आवाजाही में काफी दिक्कत होती है। इसी वजह से एहतियातन परिवार को गांव भेज दिया जाता है, ताकि जरूरत पड़ने पर आने-जाने में परेशानी न हो।


इन क्षेत्रों के लोगों को बदलना होगा रास्ता
सिविल लाइंस चौराहे से डारीडीहा तक स्थित एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों के लोगों को रूट डायवर्जन के दौरान बेलगड़ी और लौकियहवा होते हुए पांडेय पोखरा व गांधीनगर मार्ग से शहर आना-जाना पड़ेगा। डारीडीहा से चननी होकर भी वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध रहेगा। वहीं महुली, बनकटी और महसो क्षेत्र से आने वाले लोगों को सोनूपार-कैली मार्ग का इस्तेमाल करना होगा। बस्ती से बहादुरपुर, कुदरहा, कलवारी और बनकटी की ओर जाने वाले वाहन भी जिला अस्पताल से कैली मार्ग होकर गुजरेंगे। इससे लोगों को पांच से 10 किलोमीटर तक अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें