जिला महिला अस्पताल में चिल्ड्रेन पार्क में लगाए जा रहे झूले संवाद
- फोटो : 1
बस्ती। जिला महिला अस्पताल में चिकित्सीय परामर्श के लिए आने वाली गर्भवती के साथ आए बच्चों के लिए चिल्ड्रेन पार्क की सौगात दी गई है। इस पार्क में बच्चे खेलकूद सकेंगे। यह चिल्ड्रेन वार्ड रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन की ओर से बनाया गया है।
जिला महिला अस्पताल में रोजाना ढाई से तीन सौ मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। मरीजों के साथ बच्चें भी आते हैं। ओपीडी में जांच, परामर्श और फिर रिपोर्ट लेने तक काफी समय लग जाता है, ऐसे में छोटे बच्चे परेशान होने लगते हैं। उन्हें मनोरंजन के लिए अस्पताल परिसर में ही छोटा पार्क विकसित किया गया है। जिसमें रैंप झूला, झूला समेत अन्य झूले लगाए गए हैं।
रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन के अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता का कहना है कि चिकित्सीय परामर्श के लिए आने वाली माताओं को कोई परेशानी न हो इसको देखते हुए पार्क बनाया गया है। पार्क अस्पताल की देखरेख में चलेगा। मंगलवार को सभी झूले लगाए जा चुके हैं।