फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मिनी स्टेडियम के छत की ढलाई करते समय ढही शटरिंग, दबकर मजदूर की मौत

Thu, 02 Nov 2023 06:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

भानपुर नगर पंचायत क्षेत्र के बनटिकरा में स्टेडियम बन रहा है। इसका निमार्ण कार्य चल रहा है। गुरुवार को अचानक स्टेडियम की छत भरभराकर गिर गई। घटना में एक मजदूर मलबे के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
भरभराकर गिरी स्टेडियम की छत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनहा थाना क्षेत्र के बनटिकरा गांव के बाहर निमार्णाधीन मिनी स्टेडियम की छत ढलाई के समय शटरिंग की बल्ली टूटने से श्रमिकों के ऊपर मलबा गिर गया। मलबे के नीचे दबे एक श्रमिक को निकालकर आनन-फानन में सीएचसी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद ठीकेदार व अन्य लोग मौके से फरार हो गए। सूचना पर एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बनटिकरा गांव में 2.47 करोड़ रुपये की लागत के इनडोर स्टेडियम का निर्माण हो रहा है। बृहस्पतिवार को स्टेडियम के कार्यालय आदि कमरों की छत की ढलाई हो रही थी। ऊपर काफी मजदूर, कारीगर व अन्य लोग मौजूद थे। कुछ देर की ढलाई के बाद दोपहर करीब ढाई बजे एक कमरे के नीचे की बल्ली खिसक गई। जिसे ठीक करके के लिए कप्तानगंज थानाक्षेत्र के खजुहा निवासी राम लौट चौधरी, फूलचंद निवासी गोटवा और डमरुआ कोतवाली निवासी सुभाष राजभर नीचे गए। बल्ली ठीक करते समय एक दूसरी बल्ली टूट गई और ऊपर से शटरिंग और गिट्टी,मोरंग,सीमेंट का मिक्चर भरभरा कर नीचे गिर गया। जिसके नीचे राम लौट चौधरी दब गए। दोनों अन्य श्रमिक भी घायल हो गए। हादसा होते ही वहां भगदड़ मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मलबे के नीचे दबे राम लौट चौधरी को निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी ले गई, मगर वहां पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

अधिशासी अभियंता बोले,बल्ली ठीक करते समय हुआ हादसा
कार्यदायी संस्था यूपी सिडको के अधिशासी अभियंता राधे मोहन लाल श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार को छत की ढलाई हो रही थी। इस दौरान शटरिंग की कुछ बल्लियां ढीली पड़ गई थीं और उनके सपोर्ट में नीचे अतिरिक्त बल्ली लगाने की जरूरत पड़ी। इस दौरान कुछ श्रमिक जाकर बल्ली लगा रहे थे। अचानक एक बल्ली गिर गई जिससे छत का संतुलन बिगड़ गया और मलबा श्रमिकों के ऊपर गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें