फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्मार्ट आईडी कार्ड से लैस होंगे रोडवेज कर्मी

Sun, 19 Jan 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अब रोडवेज के सभी अधिकारी व कर्मचारी स्मार्ट आईडी कार्ड से लैस होकर महाकुंभ की ड्यूटी करेंगे। इसके लिए परिवहन निगम मुख्यालय ने तत्काल पहचान पत्र बनवाने का निर्देश जारी किया है। इस व्यवस्था के तहत बस्ती डिपो के करीब छह सौ अधिकारियों व कर्मचारियों को स्मार्ट आईडी कार्ड मिलने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने नियमित, संविदा व आउटसोर्सिंग अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए स्मार्ट आईडी कार्ड बनवाने का फैसला किया है। वैसे तो यह निर्देश महाकुंभ मेले के शुरू होने से पहले आठ जनवरी को ही लिया गया था। मगर, इसका अनुपालन नहीं हो पाया था।
इधर जब इसकी कमी अखरने लगी तो 16 जनवरी को अपर प्रबंध निदेशक राम सिंह वर्मा ने दोबारा दिशा-निर्देश जारी किया है। मुख्यालय व क्षेत्रीय कार्यालय स्तर से अधिकतम 25 रुपये की लागत से स्मार्ट कार्ड बनवाए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार नियमित अधिकारियों और कर्मचारियों का तीन वर्ष के लिए और संविदा कार्मिकों का संविदा अवधि तक के लिए पहचान पत्र बनाया जाएगा। संवादो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें