फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन, नीतियों के खिलाफ उठाई आवाज

Sat, 02 May 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- सिद्धार्थनगर डिपो पर जुटे कर्मचारी, मांगों के समाधान की मांग
- चेतावनी, मांगें न मानी गईं तो गोरखपुर क्षेत्र में होगा बड़ा आंदोलन

सिद्धार्थनगर। परिवहन निगम के डिपो पर शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले कर्मचारियों ने निगम और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। परिषद के अध्यक्ष दिनेश चंद्र मिश्र ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं कर रही है, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो गोरखपुर क्षेत्र के सभी डिपो से कर्मचारी एकत्र होकर बड़े स्तर पर रैली और धरना-प्रदर्शन करेंगे।
कर्मचारियों ने राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी बसों के अवैध संचालन पर रोक लगाने की मांग की। उनका कहना है कि इन मार्गों पर छोटी गाड़ियों की ओर से हो रही डग्गामारी और हाई-एंड निजी बसों संचालकों की ओर से परमिट शर्तों का उल्लंघन परिवहन निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा है। इसके अलावा कर्मचारियों ने निगम की बहुमूल्य संपत्तियों और कारोबार को निजी हाथों में सौंपने की योजनाओं पर पुनर्विचार कर उन्हें तत्काल रोकने की मांग उठाई। उन्होंने नियमित, संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों की सामूहिक मांगों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान संगठन मंत्री अष्टभुजा पांडेय, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष वीईपी यादव, शिवाकांत पांडेय, गोविंद ओझा, रजनेश दूबे, सुरेंद्र यादव और हरिश चंद्र गोपालजी शुक्ला समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
-
प्रमुख मांग
- निजी बसों के अवैध संचालन पर रोक
- डग्गामारी बंद कराई जाए
- परमिट शर्तों का पालन सुनिश्चित हो
- निजीकरण की योजनाएं वापस ली जाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें