फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: युवा संसद में मुस्कान ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

Sat, 02 May 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेनीनगर के ग्राम प्रधान विजय मणि पांडेय की पुत्री मुस्कान पांडेय ने लखनऊ विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 के मिनट टू मिनट कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उन्होंने क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

युवा संसद में अपने संबोधन के दौरान मुस्कान पांडेय ने देश के विकास, युवाओं की भूमिका और भविष्य की परिकल्पना पर प्रभावशाली विचार रखे।
मुस्कान की इस उपलब्धि पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा, शत्रुघ्न मिश्रा, रामकुमार मोनू चौधरी सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें