फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो दिन बाद रोडवेज बसों का सफर होगा आसान

Sat, 01 Jun 2024 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी से दो जून को वापस आ जाएंगी बसें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। एक माह से चुनाव ड्यूटी में भेजी गईं रोडवेज की बसों की वजह से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एक मई को चुनाव खत्म हो रहा है। ऐसे में दो जून से रोडवेज की बसें पूर्व की तरह सड़कों पर फर्राटा भरेंगी और यात्रियों का सफर करना सुगम हो जाएगा।

चुनाव ड्यूटी में लगाई गईं रोडवेज की बसें की वजह यात्रियों को भीषण गर्मी में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टेशन पर यात्रियों को लंबी रूट की बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों को लखनऊ, दिल्ली, गाजियाबाद, बरेली, आगरा जैसे शहरों में पहुंचने के लिए प्राइवेट बसों का सहारा लेना पड़ रहा है, लेकिन यात्रियों की यह समस्या दो जून से आसान होने वाली है।
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में भेजी गई सभी बसें एक मई को चुनाव संपन्न करने के बाद वह पुनः डिपो में वापस हो जाएंगी। बस्ती डिपो में 87 बसें हैं। इनमें से 62 बसें लोकसभा चुनाव में भेज दी गई हैं। अब डिपो के पास 25 बसें बची हैं। इसके चलते सभी रूटों पर यात्रियों को समय से रोडवेज की बसें नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन

यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए बस स्टेशन पर घंटों बस की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत यात्रियों को लंबी रूट की बसों को लेकर परेशानी उठानी पड़ रही है। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि डिपो की अधिकतर बसें चुनाव ड्यूटी में लगी हैं। इससे लंबी रूट की बसों को लेकर यात्रियों को पिछले काफी दिनों से परेशानी उठानी पड़ रही थी। चुनाव ड्यूटी में लगाई गई सभी बसें दो जून को वापस आ जाएंगी। यात्रियों को पहले की तरह रोडवेज की बसों से सफर करना सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें