फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के बस चालक की पिटाई, शीशा तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज के बस चालक की पिटाई, शीशा तोड़ा
विज्ञापन

गोरखपुर से झांसी जा रही थी बस, कई यात्री दूसरी बस से हुए रवाना
महराजगंज, कप्तानगंज। कप्तानगंज कस्बे के मेन चौराहे पर शनिवार दोपहर में कार सवार युवकों ने रोडवेज बस का शीशा तोड़ दिया। आरोप है कि विरोध करने पर चालक की पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। बस चालक ने कप्तानगंज पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
पुलिस के अनुसार झांसी डिपो की बस गोरखपुर से यात्रियों को लेकर शनिवार को लखनऊ होकर झांसी जा रही थी। बस चालक मो. रफीक के मुताबिक कार सवार कुछ लोगों ने दोपहर करीब 12:45 बजे कप्तानगंज मेन चौराहे पर गाड़ी को ओवरटेक करके रोकवा लिया और मारपीट करते हुए ईंट-पत्थर से बस के आगे और साइड का दो शीशा तोड़कर भाग निकले। घटना के बाद बस में सवार यात्री दहशत में आ गए। अधिकतर यात्री दूसरे बस से अपने मंजिल को चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस में बैठी महिला यात्री संतकबीरनगर की आइशा और गोरखपुर के सेराज अहमद ने बताया कि बीच -बचाव करने का प्रयास करने पर कार सवारों उन्हें भी धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बस के परिचालक पुत्तन सिंह निवासी मैनपुरी ने बताया कि रास्ते में कोई विवाद भी नहीं हुआ था। कार सवार किस कारण से शीशा तोड़कर मारपीट किए। समझ में नहीं आ रहा है। बस्ती के एआरएम आरपी सिंह ने बताया कि कार सवार मनबढ़ों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दिनेश चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें