फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग लाया नागरिकों का संघर्ष, नपा बनवाएगी सड़क

विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन से चीनी मिल तक जाने वाली क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद - फोटो : BASTI
विज्ञापन
रंग लाया नागरिकों का संघर्ष, नपा बनवाएगी सड़क
विज्ञापन

बस्ती रेलवे स्टेशन के सामने चाईपुरवा मोहल्ले की सुधरेगी सड़क
दशकों विवाद के बाद नपा प्रशासन ने तैयार कराई कार्य योजना
रेलवे और प्रदेश शासन तक नागरिकों ने लगातार किया था संघर्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आखिरकार नागरिकों का संघर्ष रंग लाया। बस्ती रेलवे स्टेशन से चीनी मिल रेलवे क्रॉसिंग तक जाने वाली सड़क व नाले का निर्माण नगर पालिका करवाएगी। पालिका प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कर अनुमोदन भी प्राप्त कर लिया है।
शहर के चिकवा टोला वार्ड के चाईपुरवा मोहल्ले की प्रमुख सड़क दशकों से रेलवे के अधिकार में थी। रेलवे सड़क का निर्माण तो करा देती थी, लेकिन नाला न बनने से जलभराव समस्या थी। इससे करीब सात सौ आबादी नारकीय जीवन जी रही थी। यहां जलनिकासी का कोई पुख्ता इंतजाम रेलवे ने नहीं किया था और चूंकि कब्जा रेलवे का था, इसलिए पालिका प्रशासन भी चुप्पी साधे हुए था। नतीजा यह हुआ कि तकरीबन 12 साल पहले 2009 में यहां एक महीने के अंदर संक्रामक रोग की चपेट में आने से सात लोगों की जान चली गई। यहां के नागरिकों की सुध लेने का प्रयास न तो रेलवे ने किया और न ही नगर पालिका प्रशासन ही चेता। रेलवे के खिलाफ सितंबर 2018 में रेलवे के पूर्व सलाहकार समिति के सदस्य अशोक अग्रवाल और वरिष्ठ नागरिक शिवकुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में लोगों ने मोर्चा खोल दिया। परिणाम स्वरूप रेलवे को अपनी कब्जेदारी खत्म करनी पड़ी। जिला प्रशासन ने नागरिक सुविधाओं की जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन को सौंप दी। फिर भी नगर पालिका ने कदम नहीं उठाया, तो नागरिकों ने सड़क व नाले के निर्माण के लिए शासन तक गुहार लगाई। शासन स्तर से भी जो निर्देश आते तो वह ठंडे बस्ते में चले जाते। फिर भी नागरिकों ने अपना संघर्ष जारी रखा और शासन को सख्ती दिखानी पड़ी। शासन के उपसचिव अखिलानंद ब्रह्मचारी ने सात जुलाई को जिला प्रशासन के जरिए तत्काल प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया, तो इस प्रकरण को मंडलायुक्त व डीएम ने गंभीरता से लिया और एडीएम अभय कुमार मिश्र, पीडब्लूडी निर्माण खंड के एक्सईएन शुभनारायन, पालिका चेयरमैन रूपम मिश्रा व ईओ अखिलेश त्रिपाठी की कमेटी बनाकर सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करवाया और 15वें वित्त आयोग के धन से निर्माण के लिए अनुमोदित करवा दिया है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से चीनी मिल क्रॉसिंग तक दक्षिण तरफ सड़क के निर्माण के लिए 8.08 लाख रुपये का प्रस्ताव अनुमोदित हो चुका है। जल्द ही इसे हाट मिक्स प्लांट से निर्मित किया जाएगा। -अखिलेश कुमार त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका बस्ती।
विज्ञापन

कार्ययोजना में नाला न होने से मायूसी
चाईपुरवा मोहल्ले के नागरिक कार्ययोजना में नाला निर्माण शामिल नहीं किए जाने से मायूस हैं। अशोक अग्रवाल, शिव कुमार लाल श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव, अर्जुन, सदानंद ओझा व आलोक श्रीवास्तव आदि ने बताया कि सड़क स्वीकृत करवाकर उच्चाधिकारियों ने सराहनीय कार्य किया है, लेकिन नाला न बनने से हम लोगों की दुश्वारियां कम नहीं होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें