फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बारिश में धंसी काली मंदिर से सिद्धनाथ गांव की सड़क

Fri, 19 Jul 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
राहगीरों सहित स्कूली बच्चे को हो रही परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। काली मंदिर से सिद्धनाथ गांव तक सड़क जर्जर हो गई है। प्राथमिक विद्यालय के दक्षिण दिशा में करीब 300 मीटर लंबा व तीन मीटर चौड़ा इंटरलॉकिंग व खड़ंजा मार्ग गांव में जाता है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के छोर के पहले ही करीब सात मीटर धंसा हुआ है। हल्की बारिश में इस मार्ग पर जलभराव हो जाता है। इससे राहगीरों समेत स्कूली बच्चों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बच्चे व बुजुर्ग उसी पानी में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के अखिलेश शुक्ला ने बताया कि जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों से शिकायत की गई। मगर, आश्वासन ही मिला है। जबकि हल्की बारिश में भी इस मार्ग से होकर निकलना मुश्किल है। राम संवारे चौधरी, अवनीश चौधरी व रविंद्र चौधरी आदि ने बदहाल सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। कुदरहा के खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि जांच कराकर जल्द ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें