फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रिंग रोड से 54 गांवों की बदलेगी तस्वीर... रोजगार के खुलेंगे नए आयाम

Thu, 14 Nov 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। शहर के चारों तरफ प्रस्तावित रिंग रोड प्रथम फेज में 54 गांवों की तस्वीर बदल जाएगी। निर्माण की हलचल यहां तेज हो गई है। बुधवार को पोकलैंड मशीनाें की संख्या बढ़ गई। फसलों से खाली हुए खेतों में एक साथ छह पोकलैंड मशीनें भूमि की निशानदेही का कार्य कर रही हैं। कुआनो नदी के दोनों तरफ बरवनिया से सोनूपार के पास तक करीब पांच किमी लंबाई में सड़क के लिए अधिग्रहित जमीन की खोदाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। अगले 10 से 15 दिन में 11 किमी लंबाई में भूमि की निशानदेही का कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
रिंग रोड निर्माण शुरू होने के साथ ही इस दायरे में आने वाले 54 गांवों के अलावा सदर तहसील के करीब ढाई सौ गांवों का भूगोल बदलने लगेगा। यहां विकास के नए आयाम देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

कारोबार से लेकर रोजगार और आवास से लेकर होटल और मल्टी कॉम्प्लेक्स तक की चहलकदमी बढ़ जाएगी। बस कुछ दिनों के बाद ही बस्ती काफी हद तक बदली हुई नजर आएगी।
रिंग रोड बनने के बाद आसपास के क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। जिन 54 गांवों से प्रथम फेज की 22.5 किमी लंबी फोरलेन सड़क गुजरेगी वहां की महत्ता बढ़ते देर नहीं लगेगी। आसपास के गांव भी चमकने लगेंगे। यह रिंग रोड शहर से करीब 10 किमी के परिधि में बनाया जा रहा है। इस दूरी में शहर का दायरा बढ़ना स्वाभाविक हो जाएगा।
स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल, होटल, मल्टी कॉम्प्लेक्स, कॉलोनियां विकसित करने की हलचल इस दायरे में तेजी से बढ़ेगी। रिंग रोड के निर्माण के शुरुआती दौर में गांव-गांव इस तरह की चर्चाएं आम हो गई हैं। सोनूपार चौराहे पर आकाश, अमित, प्रभाकर आदि ने कहा कि 25 से 30 गांवों की रौनक रिंग रोड बनते ही बदल जाएगी। अब हम लोग भी शहरी कहलाएंगे।
विज्ञापन

नया विकास भी नए ढंग का होगा। सुसज्जित बसावट होगी। सड़क, संसाधन सब पहले से बेहतर हो जाएगा। रिंग रोड का निर्माण इस शहर के लिए अब तक का सबसे बड़ा कार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें