फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोटे की दुकान का लाइसेंस निलंबित

Thu, 14 Nov 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। पेंदा ग्राम पंचायत की कोटे की दुकान का लाइसेंस एसडीएम ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उपभोक्ताओं की शिकायत पर गठित तीन सदस्यीय जांच टीम से मिली रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
विज्ञापन

एसडीएम विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि गांव के कोटेदार चंद्र प्रकाश सिंह की शिकायत करते हुए कार्ड धारकों ने आरोप लगाया था कि राशन वितरण करते समय कोटेदार कम अनाज देते हैं। कोटेदार कार्ड धारकों को निर्धारित तिथि पर बुलाकर फिंगर प्रिंट लगवाने के बाद अगले दिन अनाज देते हैं।
नायब तहसीलदार के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल पूर्ति निरीक्षक गौर व कप्तानगंज की टीम ने गांव पहुंचकर आरोपों की जांच की थी। जांच में कोटेदार की अनियमितता पाए जाने की रिपोर्ट के आधार पर एसडी एम ने दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें