डीएम कार्यालय के बाहर धरना के दौरान ज्ञापन देते सेवानिवृत्त कर्मी स्रोत संगठन
बस्ती। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
मांग किया कि समस्याओं का प्रभावी निस्तारण कराया जाए। डीएम कार्यालय पर सेवानिवृत्त कर्मचारी, शिक्षक अपनी मांगों को लेकर गरजे और कहा कि भेदभाव की नीतियां समाप्त कराई जाए। जिलाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर उपाध्याय, मंत्री उदय प्रताप पाल ने कहा कि पेंशनरों में बहुत बड़ा असंतोष इस कारण से है कि उन्हें आठवें वेतन आयोग की सीमा में नहीं रखा गया है।
माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री अनिरूद्ध त्रिपाठी, सेवा निवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद जिलाध्यक्ष राम बहोर मिश्र, सेवानिवृत्त कर्मचारी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राम नरायन चौधरी, महामंत्री सर्वेंद्र सिंह, संरक्षक सत्यदेव शुक्ल, पेंशनर एसोसिएशन उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, अरूण कुमार पांडेय, चंद्रप्रकाश पांडेय, माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह आदि ने कहा कि मांगे जायज हैं।