बस्ती। साइबर अपराधियों ने ट्रेजरी बाबू बनकर रिटायर्ड कर्मचारी की मोबाइल हैक कर लिया। खाते से करीब तीन लाख रुपये निकाल लिए। जानकारी के मुताबिक, 24 अक्तूबर को पीड़ित को नंबर से कॉल आया।
कॉल करने वाले ने खुद को ट्रेजरी विभाग का बाबू बताया और व्हाट्एप पर एक लिंक भेजकर क्लिक करने को कहा। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद यूपीआई के जरिए तीन बार में दो लाख 99 हजार 501 रुपये की ठगी हुई। कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया गया है। संवाद