फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 1.29 करोड़ से तीन सीएचसी और छह पीएचसी की बदलेगी सूरत

विज्ञापन
सीएचसी साउंघाट- संवाद
विज्ञापन
बस्ती। ब्लॉक स्तरीय सीएचसी और पीएचसी की स्थिति सुधरेगी। पहले चरण में तीन सीएचसी और छह पीएचसी की सूरत बदलने की तैयारी है। इसके लिए 1.29 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाया गया है। सीएचसी अधीक्षकों की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर अनुमोदन लेकर सीएमओ ने बजट स्वीकृति के लिए शासन को फारवर्ड कर दिया है।
विज्ञापन

प्रस्ताव में सभी नौ सीएचसी-पीएचसी की रंगाई-पुताई के साथ ही चहारदीवारी की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए अलग-अलग मद के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। अब शासन से स्वीकृत होने का इंतजार है। धन आवंटित होने के बाद इन सभी ग्रामीण अस्पतालों का भवन लकदक दिखेगा। वहीं चहारदीवारी की मरम्मत होने से सुरक्षा के दृष्टि से भी बेहतर हो जाएगा। लंबे समय से सीएचसी व पीएचसी का रंग-रोगन न होने से उनका भवन बदरंग हो गया है।
कुछ अस्पताल की चहारदीवारी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। एमओआईसी से रंगाई-पुताई व मरम्मत कार्य के लिए आगणन मांगा गया था। आगणन मिलने के बाद शासन से बजट के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। बताया जाता है कि प्रस्ताव जाने के बाद से ही स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही शासन की मंजूरी मिल जाएगी। धन मिलने के बाद अस्पताल के भवन का रंग-रोगन किया जाएगा। वहीं टूटी चहारदीवारी का मरम्मत भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें