फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप निष्ठा से कार्य करने का लिया संकल्प

Mon, 16 Nov 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मिनिस्ट्रियल संगठन के पदाधिकारी
विज्ञापन
रण प्रताप बने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मिनिस्ट्रियल संगठन के अध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार महामंत्री निर्वाचित
विज्ञापन

द्विवार्षिक अधिवेशन में निर्वाचन अधिकारी ने पूरी कराई चुनाव प्रक्रिया
बस्ती। फूड एंड ड्रग स्टाफ मिनिस्ट्रियल वेलफेयर संगठन, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष एसपी तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित अधिवेशन में संगठन के विभिन्न पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कराई गई। इसमें रण प्रताप सिंह अध्यक्ष और धर्मेंद्र कुमार महामंत्री निर्वाचित घोषित किए गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
आयुक्त की अनुमति के बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित अधिवेशन में निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार वर्मा ने अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और संगठन मंत्री पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। अध्यक्ष और महामंत्री पद पर निर्वाचन के बाद अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित लोगों ने स्वागत कर बधाई दी। इस दौरान संगठन की मजबूती, कर्मचारियों के हितों और अधिकारों की रक्षा के साथ उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपेक्षा जताई गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें