फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रुधौली से तौबा...मुंडेरवा चीनी मिल से जुड़ना चाह रहे 14 गांवों के किसान

Sun, 10 Aug 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गन्ना किसानों को मुंडेरवा चीनी मिल की व्यवस्था पसंद आ रही है। रुधौली चीनी मिल की कुव्यवस्था से आजिज 14 ग्राम पंचायतों के किसान रुधौली चीनी मिल से तौबा कर मुंडेरवा चीनी मिल को तरजीह दे रहे हैं। किसानों की मांग को देखते हुए सांसद ने गन्ना आयुक्त को रुधौली मिल से गन्ना क्षेत्र हटाकर 14 ग्राम पंचायतों को मुंडेरवा चीनी मिल से संबद्ध करने का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

जिले के 69 हजार किसान गन्ने की खेती करते हैं। गन्ने का रकबा लगभग 83 हजार हेक्टेयर (बस्ती+संतकबीरनगर) है। पिछले साल गन्ने का उत्पादन 194.98 लाख क्विंटल था। जिले के किसान अठदमा चीनी मिल रुधौली, मुंडेरवा और बभनान चीनी मिल को अपना गन्ना बेचते हैं। वाल्टरगंज और बस्ती चीनी मिलें बंद हैं। मार्च 2017 में योगी सरकार ने भुगतान के साथ ही पुरानी मिलों के आधुनिकीकरण और नई मिल लगाने पर जोर दिया। बंद पड़ी मुंडेरवा चीनी मिल का आधुनिकीकरण कराया गया था।
किसान दिवान चंद्र पटेल बताते हैं कि वर्तमान सरकार गन्ने की कीमत चुनाव के समय ही बढ़ाती है। वर्तमान में गन्ने की खेती में मजदूर से लेकर मिल तक पहुंचाने, निराई, गुड़ाई आदि की लागत बढ़ गई है। इतनी पूंजी लगाने के बाद भी समय से गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं मिलता है। पहले चरण में बहादुरपुर ब्लॉक की 14 ग्राम पंचायतों के किसानों ने आवाज उठाई है। किसानों ने बताया कि चीनी मिल रुधौली पर अधिक बकाया, लंबे समय तक भुगतान न होना और तौल में अनियमितता होती है।
विज्ञापन

इन गांवों के किसान नहीं चाहते कि उनका गन्ना रुधौली जाए : बहादुरपुर ब्लॉक के ग्राम शेखपुरा, पड़री, सोनबरसा, कनैला खुर्द, कनैला खास, बनकटी, भिरवास, नौली, नकहा, तकियवा, भौवापार, सेमरा, राजपुरवा, रानीपुर के किसान नहीं चाहते कि उनका गन्ना रुधौली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें