फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मासूम के गले में अटके सिक्के को निकाला

Mon, 20 Jan 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
-खेलते समय गले में चला गया था सिक्का
विज्ञापन

बस्ती। बच्चों के हाथ में सिक्का फिर खतरे का सबब बना। तीन साल की मासूम के गले में पांच रुपये का सिक्का फंस गया था। जिला अस्पताल के चिकित्सक और उनकी टीम ने सिक्के को समय रहते निकाल कर मासूम की जान बचाई।
गोंडा जिले के तरबगंज क्षेत्र के गांव धमनपुरवा की तीन साल की धानी के गले में रविवार रात खेलते समय सिक्का चला गया था। परिजन रात में ही उसे जिला अस्पताल बस्ती लेकर पहुंचे। चिकित्सक को बताया कि उनकी बेटी धानी पांच रुपये के सिक्के के साथ खेल रही थी। खेलते समय गले में सिक्का चला गया। इससे उसे सांस लेने और खाने-पीने में तकलीफ होने लगी। बच्ची दर्द से छटपटा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय सीएचसी पर ले गए, वहां उपचार नहीं हो सका। वहां से रेफर कर दिया। कई निजी चिकित्सकों को भी दिखाया लेकिन उन्होंने ने भी हाथ खड़े कर दिए। उसके बाद बच्ची को लेकर सीधे जिला अस्पताल बस्ती पहुंचे। यहां रात 11. 15 बजे इमरजेंसी में तैनात डा. कमल नयन मिश्रा ने तत्काल जांच की। एक्स-रे कराया तो गले में सिक्का अटका हुआ था। उन्होंने स्टाफ आदित्य उपाध्याय के सहयोग से नई तकनीक से बच्ची के गले में ट्यूब डाला और धीरे-धीरे सिक्के को बाहर निकाला। गले से सिक्का निकलने पर बच्ची को राहत मिली। कुछ देर फालोअप में रखा गया, उसके बाद बच्ची को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें